मांगे पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहेंगे शिक्षक - यतीन्द्र चौबे

मांगे पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहेंगे शिक्षक - यतीन्द्र चौबे

- प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति के लिए तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

केटी न्यूज/बक्सर 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति की मांग पर तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार को आयोजित धरने की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक यतीन्द्र कुमार चौबे ने व मंच संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया। धरना को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिला में प्रधानाध्यापक का कुल 460 स्वीकृत पद है। विगत कई वर्षों से सभी पद रिक्त हैं। यह प्रधानाध्यापक विहीन जिला है। जिला में कुल 231 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक हैं। जिसमें वर्तमान में 189 प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। जिन्हें उसी विद्यालय में प्रोन्नति देकर प्रधानाध्यापक पद पर पद स्थापित कर देना है

शेष 42 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों प्रोन्नति देकर अन्यत्र विद्यालयों में पदस्थापित करना है। यही निदेशक प्राथमिक शिक्षा आदेश है। जिसे 10 सितंबर तक कर देना था, लेकिन जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने जानबूझकरअपर मुख्य सचिव महोदय के आदेश का उलंघन किया है। यतीन्द्र चौबे ने कहा कि शिक्षकों ने अब यह तय कर लिया है कि बिहार सरकार के आदेश एवं अपर मुख्य सचिव के आदेश को पूर्ण कराकर ही शिक्षक विद्यालय वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि पहले हम सरकार से प्रोन्नति के लिये लड़ते थे। विभागीय पदाधिकारी सोची समझी साजिश के तहत सरकार को बदनाम करने की नियत से प्रोन्नति नहीं दे रहे हैं। वही धरना में गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद जीवन कुमार भी कल शिक्षकों के समर्थन में आ रहे हैं।

धरना स्थल पर मुख्य रूप से संजीव कुमार तिवारी, लक्ष्मी कुमारी,अंजू कुमारी, अन्नपूर्णा त्रिपाठी, सुमित्रा कुमारी, अजित कुमार, रमेशचन्द्र राम, संजय कुमार, राजेन्द्र उपाध्याय, अजय कुमार, मु. आशिक, त्रिभुवन राय, गुप्तेश्वर प्रसाद केशरी, मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार ठाकुर, लालबहादुर सिंह, अरुण तिवारी, मु0 फिरोज अहमद,अशोक कुमार पाण्डेय, राजीव रंजन मिश्र, रामस्नेही राम, जगनारायण प्रसाद, युगल किशोर चौबे, नागेंद्र कुमार, बैद्यनाथ सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्तित रहे।