महिला के साथ छेड़खानी कर रहे मनचले को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

महिला के साथ छेड़खानी कर रहे मनचले को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

केटी न्यूज/नावानगर 

स्थानीय थाना अंतर्गत केसठ बधार में जानवरों को चरा रही एक दलित महिला के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला के शोर मचाने तथा छेड़खानी होते देख ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही पीड़ित महिला ने थाना में अतिमी निवासी फिरोज मियां पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया। दर्ज एफआईआर में पीड़ित महिला ने बताई है कि गांव के बाहर बधार में वह अपने जानवरों को चरा रही थी। तभी एक युवक उसके पास पहुंचकर छेड़खानी करने लगा।

छेड़खानी का विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। हल्ला करने पर परिजन समेत पड़ोसी जुटकर छेड़खानी कर रहे युवक को पकड़ लिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने आरोपी युवक को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में बताया है कि वह अपने गांव के तीन दोस्तों के साथ बकरी चोरी करने आया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के निशान देही पर उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।