Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

आज हरतालिक तीज का है दिन रखा जाएगा व्रत, जानें क्यों महिलाएं करती हैं तीज व्रत और क्या है विधि

आज सुहागन महिलाएं मेंहदी लगाए नजर आएंगी। क्योंकि आज ही हरतालिका तीज व्रत है। हरतालिका तीज के इस विशेष अवसर पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। साथ ही कुंवारी कन्याओं द्वारा भी यह व्रत किया जाता है ताकि उन्हें मनचाहा पति मिल सके।

आज हरतालिक तीज का है दिन रखा जाएगा व्रत, जानें क्यों महिलाएं करती हैं तीज व्रत और क्या है विधि

केटी न्यूज, ऑनलाइन डेस्क। आज सुहागन महिलाएं मेंहदी लगाए नजर आएंगी। क्योंकि आज ही हरतालिका तीज व्रत है। हरतालिका तीज के इस विशेष अवसर पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। साथ ही कुंवारी कन्याओं द्वारा भी यह व्रत किया जाता है ताकि उन्हें मनचाहा पति मिल सके। हरतालिका तीज का एक अलग ही विशेष महत्व है। बता दें कि भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है यह व्रत रखा जाता है। इस दिन माता पार्वती की पूजा में सोलह श्रृंगार अर्पित किए जाते हैं। महिलाओं द्वारा अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत किया जाता है।

क्या है नियम

इस दिन सुहागिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करके पूजन में भी माता पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करना चाहिए। भगवान शिव को बेलपत्र, शमी के पत्ते, धतूरा आदि अर्पित की जाती है। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा से सुहागिन महिलाओं अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। जिससे उनका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहता है। हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के निवृत होने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करके निर्जला व्रत का संकल्प लेना चाहिए। यदि कोई निर्जला व्रत रखने में असमर्थ हैं तो फलाहार और जल के साथ भी यह व्रत कर सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।