कोरानसराय में ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर दो की दर्दनाक मौत
मंगलवार की सुबह कोरानसराय थाना क्षेत्र में एक बड़ी दर्दनाक दुघर्टना हुई। जिसमें दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद उग्र लोगों ने कोरानसराय-चौगाई रोड़ को जामकर दिया। दुघर्टना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों को समझाने में लग गये है।

केटी न्यूज/ डुमरांव
मंगलवार की सुबह कोरानसराय थाना क्षेत्र में एक बड़ी दर्दनाक दुघर्टना हुई। जिसमें दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद उग्र लोगों ने कोरानसराय-चौगाई रोड़ को जामकर दिया। दुघर्टना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों को समझाने में लग गये है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के बसगितिया गांव के निवासी राजकुमार गोंड के पुत्र अभय कुमार उर्फ फागु व विकास उर्फ सत्या गोंड़ पिता मनोज गोंड के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों मृतक घर से बाइक लेकर तेल डलाने पेट्रोल पंप पर जा रहे थे।
उसी दौरान कोरानसराय नहर पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गयी। मृतक अभय कुमार अपने- मां-बाव का इकलौता घर का चिराग था। दुघर्टना की पुष्टी करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि दुघर्टना के ट्रक जब्त कर लिया गया है। जबकि दुघर्टन के बाद चालक फरार हो गया है। मुआवजे के लिए परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किया गया है। लोगों का समझाने की प्रयास किया जा रहा है।