स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिले भर में लोगों ने किया स्वैच्छित श्रमदान, जगाई स्वच्छता की अलख

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिले भर में लोगों ने किया स्वैच्छित श्रमदान, जगाई स्वच्छता की अलख

- प्रधानमंत्री के आह्वान का जिले में दिखा व्यापक असर 

- सरकारी संस्थानों के साथ ही निजी संगठनों ने भी चलाया स्वच्छता अभियान

केटी न्यूज/बक्सर

कचरा मुक्त भारत की संकल्पना के साथ रविवार को जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित हुआ था। बता दें कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन के पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक घंटे श्रमदान करने का आह्वान देशवासियों से किया था। जिसके बाद पूरे जिले में इसका व्यापक असर देखा गया। विभिन्न सरकारी संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों के अलावे निजी संस्थानों, राजनैतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा स्वच्छता अभियान चला जिले को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया। इसी कड़ी में नगर परिषद् बक्सर और नगर पंचायत चौसा के सभी वार्डाे में एक घंटा श्रमदान आयोजित कर स्वछता का संदेश दिया गया। बक्सर नप द्वारा रामरेखा घाट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की उपस्थिति में

एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम चलाया गया। इसके अलावा स्वच्छता के लिए जन जागरूकता रैली रामरेखा घाट से मॉडल थाना तक निकाल स्वच्छता के लिए शपथ दिलवाया गया। वही मानव श्रृंखला बना लोगों में स्वच्छता की अलख जगाई गई। जबकि वीर कुंवर सिंह चौक के आस पास के दुकानदारों के बीच डस्टबीन का वितरण किया गया। स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाओं को सम्मानित और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विधायक संजय कुमार तिवारी, सभापति कमरून निशा, उपसभापति, अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र मिश्र, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, ब्रांड एंबेसडर बिपिन कुमार तथा शहर के नागरिकों द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही नगर परिषद बक्सर के सभी 42 वार्डाे में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वार्ड के दो स्थलों पे स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें श्रमदान देकर शहर एवं वार्ड को साफ सुथरा रखने हेतु जनमानस से अपील की गई।

डुमरांव में भी व्यापक पैमाने पर चलाया गया अभियान

स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़ा के तहत डुमरांव में भी बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता तथा उप मुख्य पार्षद विकास ठाकुर के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों तथा नप कर्मियों ने विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चला लोगों को साफ सफाई से रहने का संदेश दिए। वही शक्तिद्वार पर नगर परिषद डुमराँव की सीआरपी सरोज देवी के नेतृत्व में समूह की सैकड़ों महिलाओं के साथ सुबह 10 से 11 बजे तक सफाई  कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान मुख्य पार्षद सुनीता गुप्ता, उनके प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, उप मुख्य पार्षद विकास ठाकुर, सशक्त समिति के सभी सदस्य एवं कार्यालय कर्मी भी शामिल हुए। सफाई का कार्य शक्तिद्वार से 02 चौकी से शाहीद मर्द बड़ी मस्जिद तक चलाया गया। तथा लोगो को अपनी सफाई स्वयं करने तथा अपने वार्ड मुहल्ले के सफाई के प्रति जागरूक किया गया। सीआरपी सरोज देवी ने बताया कि डुमरांव के प्रत्येक वार्डाे, प्रमुख जगहों पर यह कार्यक्रम चलाया गया ताकी नगर के जनता सफाई के प्रति जागरूक हो सके। इस कार्यक्रम में समूह की अंजु शर्मा, विमला देवी, नितुदेवी, संजू देवी, आरती देवी, कौशल्या देवी, पूनम देवी, कर्मी अनिरुद्ध कुमार, राजकुमार, राजा कुमार, अनवर सहित सफाईकर्मी मैजूद रहे।

राजनैतिक सामाजिक संगठनों ने भी चलाया अभियान

रेलवे स्टेशन पर यात्री कल्याण समिति ने अभियान चला रेलवे स्टेशन परिसर की साफ सफाई की। जिसका नेतृत्व यात्री कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने किया। समिति ने देशव्यापी अभियान के तहत एक घंटे तक श्रमदान कर स्टेशन परिसर को साफ सुथरा करने के साथ ही यात्रियों से प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में यत्र तत्र कूड़ा कचरा नहीं फेंकने तथा परिसर को स्वच्छत बनाने में सहयोग देने की अपील की। मौके पर विनोद गोस्वामी, राजकुमार कंुवर, दीनानाथ प्रसाद, अभिषेक रंजन, मनोरंजन शर्मा, मुखिया सिंह कुशवाहा, श्रीकांत तिवारी समेत कई अन्य उपस्थित थे। नेहरू युवा केंद्र, बक्सर एवं नेहरू युवा विकास समिति, डुमरांव के संयुक्त तत्वावधान में छठिया पोखरा स्थित काके जी मंदिर में एक घंटा श्रमदान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें छठिया पोखरा के घाट तथा काके जी मंदिर को सुबह 10 से 11 बजे तक 1 घंटा साफ-सुथरा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटर कॉलेज के भूगोल विभाग के व्याख्याता डा संजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में समाजविद, डॉक्टर, शिक्षाविद एवं कई क्लबो के सदस्यों ने अपनी भूमिका निभाई। जिसमें प्रभुनाथ पांडेय, डा बालेश्वर सिंह, विमलेश कुमार सिंह, नवरंग कला मंच के अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्र, चंदन कुमार, सुधीर कुमार, अभिमन्यु कुमार, सुमन कुमार, अमरजीत यादव, आदित्य कुमार, सत्यम वर्मा आदि उपस्थित थे।