नई बाइक का पूूजा करा लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

नई बाइक का पूूजा करा लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

- मातम में तब्दील हुआ खुशी का माहौल, अवैध स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से हुआ हादसा

केटी न्यूज/चौगाईं

मंगलवार को मुरार थाना क्षेत्र के मसर्हियां गांव के पास एक अमंगल घटना में एक महिला की जान चली गई। महिला एक दिन पहले खरीदी गई बाइक की पूजा करा ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ शिवमंदिर से अपने गांव लौट रही थी। मसर्हियां गांव के पास सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल गई। जिससे पीछे बैठी महिला सड़क पर जा गिरी तथा उसे सर के पिछले हिस्सें में गंभीर चोटें आई।

आस पास में मौजूद लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए चौगाईं सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी नागेन्द्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है। जबकि बाइक चला रहे उसके पति तथा बेटा व बेटी सुरक्षित है।

मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही उनके घर नई बाइक खरीद कर आई थी। जिसका पूजा बाबा ब्रह्मेश्वर मंदिर में कराने के बाद महिला अपने परिवार के साथ जिगना लौट रही थी। लेकिन मसर्हियां के राम जानकी मंदिर व मध्य विद्यालय के बीच बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो

गई। जिस कारण पीछे बैठी महिला पीछे के बल सड़क पर गिर गई। मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है।