चौसा में गंगा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

चौसा बाजार घाट के पास गंगा किनारे एक युवक का शव मिला। जो पैंट व टी-शर्ट पहने हुए था। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। इसकी जानकारी मछुआरों ने ग्रामीणों को दी।

चौसा में गंगा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/चौसा 

चौसा बाजार घाट के पास गंगा किनारे एक युवक का शव मिला। जो पैंट व टी-शर्ट पहने हुए था। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। इसकी जानकारी मछुआरों ने ग्रामीणों को दी। जहां देखते-देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग शव की पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन, उसकी पहचान नही हो पाई। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि पुलिस ने एसएफएल टीम को भी बुलाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार गंगा में तेजी से पानी वृद्धि हो रही है। इसी को लेकर नौका बांधे मछुवारे अपनी नौका किनारे लगाने के लिए पहुंचे थे। किसी मछुवारों की नजर घास-फूंस व झाड़ों के बीच पानी मे डूबे शव को देखा। इसकी चर्चा आपस मे की। इसके बाद धीरे-धीरे चर्चा गांव में पहुंची। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी लोग शव को पहचान कर रहे थे। लेकिन, शव की पहचान नही हो पाई। मछुवारों द्वारा बताया गया कि गंगा में आई बाढ़ में पानी के तेज बहाव में कही से शव बहकर आ गया है।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंच शव की पहचान कराने लगी। हालांकि, युवक का शव हाल ही का था। पुलिस के लिए यह गुत्थी युवक की मौत हत्या से या पानी मे डूबने से हुई है। इसके लिए पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम बुलाई गई। जहा एफएसएल टीम के जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया चौसा बाजार घाट स्थित गंगा में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। जहा सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। वही, पुलिस द्वारा पहले लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई। पहचान नहीं होने के बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। जहा जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।