24 घंटे बाद दवनपुरा छलका के पास उतराया मिला कांव नदी में डूबे किशोर का शव

24 घंटे बाद दवनपुरा छलका के पास उतराया मिला कांव नदी में डूबे किशोर का शव

- स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाल परिजनों को दिया सूचना

- अपनी मां के साथ घास काटने नदी की ओर गया था किशोर

केटी न्यूज/नावानगर

स्थानीय गांव स्थित कांव नदी में डूबे नावानगर के किशोर शहजाद अंसारी का शव 24 घंटे बाद दवनपुरा से बरामद कर लिया गया है। किशोर का शव उक्त गांव के छलका में उतराया था। जिसे दवनपुरा के ग्रामीणों ने बाहर निकाल परिजनों व नावानगर पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद मृतक के पड़ोसी जदयू नेता मो. सेराज ने पहुंच अपने वाहन से शव को थाना लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया। इधर किशोर का शव मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक की मां रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। बता दें कि रविवार को मृतक अपनी मां के साथ घास काटने कांव नदी की ओर गया था। मां घास काटने में व्यस्त हो गई। तभी किशोर नदी के किनारे पहुंच गया। इधर घास काटने के बाद मृतक किशोर की मां उसे खोजने लगी। जब वह कहीं नजर नहीं आया तो इसकी जानकारी परिजनों एवं पुलिस को दिया। परिजन एवं आस पास लोग नदी किनारे पहुंच उसकी खोजबीन करने लगे। यहां तक कि सीओ अजीत कुमार ने गोताखोर के साथ पहुंच रविवार की देर शाम तक किशोर के शव का खोजबीन नदी में करवाया। लेकिन घंटो की खोजबीन में भी शव बरामद नहीं हो सका था। अंधेरा के वजह से रात में रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया था। सुबह में शव के उतराते की खबर जंगल के आग की तरह आस पास के गांवों में फैल गई थी। नावानगर थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है।