राजपुर सड़क हादसा: आठ घायल एक की मौत, अयोध्या से लौट रहा था शिक्षक परिवार, मृतक की हुई पहचान
बुधवार की सुबह राजपुर में हुई सउ़क हादसे में आठ लोग घायल हो गये थे। वहीं एक युवक की मौत हो गयी थी। जिसकी पहचान रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में दयधरा निवासी सोमनाथ बैठा पिता मेही लाल बैठा के रूप में हुई। की पहचान हो चुकी है। सड़क दुघर्टना में घायलों की भी पहचान हो जिसमें चार लोग सखुआना गांव के रहने वाला शिक्षक परिवार है। ये सुबह अयोध्या से बक्सर पहुंचे थे। वहां ऑटों के द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान बालू लदे ट्रेलर व ऑटों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी।

केटी न्यूज/बक्सर

जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि आठ घायलों को पहले राजपुर पीएचसी लाया गया। उसके बाद उन्हें बक्सर सदर अस्पातल रेफर कर दिया गया। घायलों सखुआना गांव के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रीता देवी 40, बेटी नीतू कुमारी 26, पुत्र सोनू कुमार 22, कृष्णा सिंह 45 वर्ष के रूप में हुई है। जिसमें शिक्षिका रीता व उनकी बेटी नीतू की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं ऑटों चालक की पहचान नही हो सकी है। थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि आठ लोग दुघर्टना में घायल हुए है। बघेलवा गांव निवासी 13 वर्षीय नीरज कुमार पिता हरिशंकर राम, रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के देआदहा निवासी 23 वर्षीय ज्वाला कुमार पिता मुनी रजक शामिल है।
जबकि एक युवक दिनारा थाना क्षेत्र के रहने वाले की मौत हो गयी है। डंफर और चालक की पहचान की जा रही है। वीडियो सिद्धार्थ कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। यह हादसा न केवल प्रशासनिक सतर्कता पर सवाल खड़े करता हैए बल्कि सड़कों पर बेलगाम रफ्तार की एक और खौफनाक बानगी पेश करता है।