मेला देखने गए 4 लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा

शनिवार रात नालंदा में एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार 6 लोगों को रौंद दिया।सभी मेला देखकर लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ।हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।

मेला देखने गए 4 लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा
Accident

केटी न्यूज़/नालंदा

शनिवार रात नालंदा में एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार 6 लोगों को रौंद दिया।सभी मेला देखकर लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ।हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद अज्ञात वाहन का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा एसएच-78 पर बढ़िया गांव के पास की है।

मृतकों की पहचान शेखपुरा निवासी दिलीप कुमार का बेटा राजन कुमार , मोहद्दीपुर निवासी संजय केवट का बेटा सोनू कुमार, गया जिला के धर्मोचक गांव निवासी जागेश्वर केवट का बेटा बॉस कुमार , शेखपुरा जिला के निवासी राजकुमार पासवान का बेटा शशि रंजन के रूप में हुई है।घायल सूरज कुमार और राजहंस कुमार को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है। दोनों अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार वालों ने बताया सब मेला देखने गए थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।