बेखौफ अपराधियों की ताबडतोड़ फायरिंग खाना खा रहे पति-पत्नी व दो बेटों को मारी गोली, हालत गंभीर

बेखौफ अपराधियों की ताबडतोड़ फायरिंग खाना खा रहे पति-पत्नी व दो बेटों को मारी गोली, हालत गंभीर

केटी न्यूज/ पटना/मुजफ्फरपुर

बिहार में अपारधियों के बीच न तो कानून का डर रह गया है और नाही पुलिस का। जब जहां मर्जी वहां फायरिंग, लूट व किसी कि भी कहीं हत्या कर देना। एक ऐसा ही मामला आया मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना के जजुआर ओपी क्षेत्र में जहां पांच की सख्या में आए अपराधियों ने बुधवार को खाना खा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।  हेम ठाकुर (55 वर्ष), पत्नी मोती देवी (45 वर्ष), बड़ा बेटा अंकित कुमार (24 वर्ष) और छोटा बेटा अमन कुमार (22 वर्ष) शामिल हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार गोलीबारी को लेकर आपस में किसी बात को विवाद माना जा रहा है। परन्तु पीड़ित परिवार ने किसी प्रकार के किसरी भी विवाद से इंकार किया है। वहीं घायल अमन ने पांच लोगों को पहचान की है।

अमन ने पुलिस को बताया कि रात को लगभग 9ः00-9.30 बजे के करीब सभी परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे। उसी दौरान अभिषेक कुमार, हर्ष ठाकुर, प्रशांत झा, अजीत कुमार और कुछ अज्ञात लोग घर पर आए। दरवाजे पर घड़े होकर चिल्लाने लगे तभी पिता और भाई निकले थे। उन्हें निकलते ही पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जब मैं निकला तो मुझे हाथ में गोली लगी। फायरिंग की वजह की जानकारी नहीं है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं एसडीपीओ सहरियार अख्तर ने बताया कि उन्हें रात के करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी है। पीड़ित परिवार ने पांच लोगों की पहचान की है। उनके साथ कुछ कुछ अज्ञात गोलीबारी में शामिल थे। घटना स्थल से पांच-छह खोखा बरामद किया गया है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है। गोली क्यों मारी गई  इसके पीछे क्या विवाद है अभी कुछ भी स्पष्ट नही हो रहा है।