मध्य रात्रि ट्रक की टक्कर की टूट गया विद्युत पोल, डुमरांव में 12 घंटे ठप रही आपूर्ति, टला बड़ा हादसा

डुमरांव स्टेशन रोड के मरम्मत के नाम पर हुई खानापूर्ति अब खतरनाक बनने लगी है। सोमवार की मध्य रात्रि स्टेशन रोड में डुमरांव पॉवर सब स्टेशन कार्यालय के समीप उभरे गड्ढे में अनियंत्रित हो एक ट्रक सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गई, जिससे 11 केवीए का पोल पूरी तरह से टूट गया।

मध्य रात्रि ट्रक की टक्कर की टूट गया विद्युत पोल, डुमरांव में 12 घंटे ठप रही आपूर्ति, टला बड़ा हादसा

-- स्टेशन रोड में उभरे गड्ढें के कारण अनियंत्रित हुई थी ट्रक, डुमरांव पॉवर सब स्टेशन के सामने हुआ था हादसा

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव स्टेशन रोड के मरम्मत के नाम पर हुई खानापूर्ति अब खतरनाक बनने लगी है। सोमवार की मध्य रात्रि स्टेशन रोड में डुमरांव पॉवर सब स्टेशन कार्यालय के समीप उभरे गड्ढे में अनियंत्रित हो एक ट्रक सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गई, जिससे 11 केवीए का पोल पूरी तरह से टूट गया। हालांकि, इस दौरान ट्रक में करंट दौड़ने या आग लगने जैसी घटना तो नहीं हुई, लेकिन शहर की आपूर्ति 12 घंटे तक ठप रही। मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड स्थित पॉवर सब स्टेशन कार्यालय के समीप सड़क के पश्चिमी छोर पर एक बड़ा गड्ढा उभरा है, उसी के पास लोहे का एक पोल भी खड़ा था, जिसके सहारे 11 केवीए के धारा प्रवाहित तार गुजरता है।

मध्य रात्रि करीब 11.30 बजे किसी ट्रक का चक्का उस गड्ढे में फंस गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो पोल से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि लोहे का पोल पूरी तरह से उखड़ गया तथा बीच से टेढ़ा हो गया था। इस दौरान उसके अगले पोल तक का तार व जंफर भी टूट गया था। संयोग बढ़िया था कि इस दौरान ट्रिपिंग व पॉवर सब स्टेशन से निकलने वाले तार के टूटने से आपूर्ति बंद हो गई, नहीं तो बड़ा हादासा हो सकता था। घटना के समय स्टेशन रोड में ट्रकों की लंबी लाइन लगी थी। जानकारों का कहना है कि यदि किसी ट्रक में करंट प्रवाहित होता या फिर आग लगने जैसी घटना होती तो यह काफी बड़ा हादसा हो सकता था तथा घटना स्थल पर दमकल वाहन को पहुंचाना भी मुश्किल था। हालांकि, गनीमन रही कि आपूर्ति ठप हो गई।

इस हादसे से डुमरांव व टेक्सटाईल फीडर की आपूर्ति ठप हो गई थी, लेकिन रात से ही सहायक विद्युत अभियंता राकेश कुमार दूबे के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मियों व मानवबलों ने टूटे पोल व तार की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान सुबह करीब तीन बजे के आस पास टेक्सटाईल फीडर की आपूर्ति कुछ घंटो के लिए बहाल हुई, जबकि डुमरांव फीडर पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति से महरूम रहा। इस दौरान भीषण गर्मी में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात में जहां गर्मी के कारण लोगों की नींद खराब हुई तो सुबह में पेयजल व दिनचर्या के कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा।

दिन के करीब 11.30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में मानबलों व अन्य कर्मियों ने कठिन परिश्रम से टूटे पोल की जगह नया पोल खड़ा किया तथा तारों व जंफर की मरम्मत की। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली।बता दें कि हाल के दिनों में स्टेशन रोड के मरम्मत के नाम पर खूब शियासत हुई थी तथा 1.30 करोड़ रूपए खर्च करने के बावजूद संवेदक आधा-अधूरा मरम्मत कार्य कर फरार हो गया है। जिस कारण स्टेशन रोड में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।