छह वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमपर्ण

छह वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमपर्ण

केटी न्यूज/बक्सर

सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 अगस्त को अपनी छह वर्षीय चचेरी भतीजी से घिनौनी हरकत करने के आरोपी ने पुलिस दबिश के कारण सोमवार को बक्सर कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया। इस दौरान वहां मुश्तैद सिमरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन उसके अधिवक्ता के हस्तक्षेप के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने में

सफल नहीं हो सकी। बता दें कि 15 अगस्त को सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व वार्ड सदस्य 32 वर्षीय अरूण कुमार कमकर ने अपने चचेरी भतीजी को चाकलेट का लालच दे दुष्कर्म किया था। दो दिन बाद परिजनों ने इसकी जानकारी सिमरी पुलिस को दी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन वह फरार चल रहा था। पुलिस के दबिश के कारण ही उसने सोमवार को न्यायालय में समपर्ण किया। सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस के दबाव में आकर उसने आत्मसमपर्ण किया है।