Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

अवैध खनन के खिलाफ प्रहार: चोरी के बालू लदे पांच ट्रक और 11 ट्रैक्टर जब्त

अवैध खनन के खिलाफ प्रहार: चोरी के बालू लदे पांच ट्रक और 11 ट्रैक्टर जब्त

डीएम एवं एसपी के निर्देश पर पीरो, इमादपुर और संदेश थाना क्षेत्र में की गयी कार्रवाई 

इमादपुर इलाके में छह ट्रक और दो ट्रैक्टर जबकि संदेश में पकड़े गए नौ ट्रैक्टर 

केटी न्यूज/आरा

अवैध खनन के खिलाफ प्रहार: चोरी के बालू लदे पांच ट्रक और 11 ट्रैक्टर जब्त

भोजपुर पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध खनन के खिलाफ शनिवार की रात जोरदार अभियान चलाया गया। डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर इमादपुर, संदेह और पीरो थाना क्षेत्र में छापेमारी में अवैध बालू लदे पांच ट्रक और 11 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। एसपी की ओर से प्रेस बयान जारी कर बताया गया कि पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह और खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर बिहटा घाट से अवैध बालू लदे पांच ट्रक और दो ट्रैक्टर जब्त किया गया।

अवैध खनन के खिलाफ प्रहार: चोरी के बालू लदे पांच ट्रक और 11 ट्रैक्टर जब्त

वहीं संदेश थाना क्षेत्र के सारीपुर विशुनपुर घाट से अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टर जब्त किए गए। इधर, पीरो थाना क्षेत्र से भी अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। सभी ट्रक और ट्रैक्टर बिना चालान एवं ओवरलोड थे। इस मामले में संबंधित थानाध्यक्षों की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह के अनुसार सूचना मिल रही थी

अवैध खनन के खिलाफ प्रहार: चोरी के बालू लदे पांच ट्रक और 11 ट्रैक्टर जब्त

कि इमादपुर थाना क्षेत्र में स्थित बालू घाट पर अवैध खनन किया जा रहा है। उस आधार पर शनिवार की रात छापेमारी कर अवैध बालू लदे पांच ट्रक और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। उसी दिन सुबह में पीरो इलाके में तीन ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया था।

अवैध खनन के खिलाफ प्रहार: चोरी के बालू लदे पांच ट्रक और 11 ट्रैक्टर जब्त

उन्होंने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के मामले में अबतक सात चालकों को चिन्हित किया गया है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।