भागीरथी भोजन बैंक ने 67वें सप्ताह भी जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन
भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक ने रविवार को अपने 67वें साप्ताहिक अभियान के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया। संस्थान की इस निरंतर सेवा पहल में समाजसेवियों ने श्रमदान के साथ आर्थिक सहयोग देकर मानव सेवा का संदेश दिया।


__ श्राद्ध भोज की स्मृति में हुआ भोजन वितरण, समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया श्रमदान व आर्थिक सहयोग
केटी न्यूज/बक्सर
भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक ने रविवार को अपने 67वें साप्ताहिक अभियान के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया। संस्थान की इस निरंतर सेवा पहल में समाजसेवियों ने श्रमदान के साथ आर्थिक सहयोग देकर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन पुनित सिंह, समाजसेविका श्यामला पाठक, सत्य प्रकाश राय एवं केशव प्रसाद पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पुनित सिंह, श्यामला पाठक, टी.के. सर, प्रभात शर्मा और अजय गुप्ता ने कहा कि संस्थान का यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और ऐसे प्रयासों में अधिक से अधिक लोगों को भागीदारी निभानी चाहिए।

इस सप्ताह समाजसेवी रमेश वर्मा (नवानगर) ने अपनी दिवंगत भाभी स्वर्गीय सुनीता वर्मा की स्मृति में श्राद्ध भोज के अवसर पर भोजन तैयार कराकर उसका वितरण कराया। वहीं श्यामला पाठक, ओंकार नाथ सिंह, शिवानंद उपाध्याय, सुशील कुमार वर्मा सहित अन्य सहयोगियों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।संस्थान के मार्गदर्शन मंडल सदस्य ललन राम एवं अधिवक्ता अकरम ने कहा कि भोजन बैंक को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समाज के लोगों के सुझाव और सहयोग का स्वागत है। उन्होंने कहा कि 'नर सेवा ही नारायण सेवा' की भावना के साथ यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो), अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, राज कुमार, रौशन पांडेय सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान और सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर हाफी इमरान शामशी, राजकमल (लाली बाबू), राजेश गुप्ता, अजय गुप्ता एवं दीनानाथ वर्मा ने सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पूर्व की भांति गौ-ग्रास निकालकर गौ सेवा भी की गई।संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि भोजन बैंक का अगला साप्ताहिक अभियान 26 जुलाई, रविवार को सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस सेवा अभियान में शामिल होकर जरूरतमंदों को भोजन कराने के पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

