बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

केटी न्यूज / पटना 

सोमवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दमकल की गाड़ी पलट गई। इसमे कई लोग घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी की हालत स्थिर है। यह घटना पटना से बाहर निकलते ही हाजीपुर में भगवानपुर के रतनपुरा गांव में हुआ। राज्यपाल के काफिले में चल रही गाड़ी आटो टैंपो से टकरा गई। हादसे के कारण हाजीपुर _मुजफ्फरपुर मेन रोड पर जाम लग गया। थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गयी। परन्तु थोड़ी देर में यातायात सामान्य हुआ।