Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत
Keshav Times

एनएच 922 पर दो ट्रकों की टक्कर, एक का चालक गम्भीर, रेफर

एनएच 922 पर दो ट्रकों की टक्कर, एक का चालक गम्भीर, रेफर

- कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के स्थानीय ओवर ब्रिज की है घटना

केटी न्यूज/डुमरांव

एनएच 922 पर दो ट्रकों की टक्कर, एक का चालक गम्भीर, रेफर

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एनएच 922 पर स्थानीय ओभर ब्रिज पर दो ट्रकों टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव पहुंचाया। जहां, प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए लेकर आरा चले गए है। ट्रक चालक की पहचान धनजी यादव के रूप में हुई है।

एनएच 922 पर दो ट्रकों की टक्कर, एक का चालक गम्भीर, रेफर

मिली जानकारी के अनुसार जख्मी ट्रक चालक स्टेयरिंग में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बक्सर की तरफ से तीन ट्रक कतार बद्ध हो आरा की तरफ जा रही थी। तभी कृष्णाब्रह्म ओवर ब्रिज के पास बीच वाले ट्रक चालक के मोबाईल पर किसी का फोन आ गया। वह फोन पर बात करने लगा, जिस कारण ट्रक की स्पीड कम हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक उससे टकरा गया।

एनएच 922 पर दो ट्रकों की टक्कर, एक का चालक गम्भीर, रेफर

इस टक्कर में पीछे वाले ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त ट्रक चालक ने दुर्घटना को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन ट्रक की स्पीड अधिक होने तथा आगे वाले ट्रक से कम दूरी के कारण हादसें को बचाया नहीं जा सका। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।