तल्ख धूप और भीषण गर्मी से बेहाल हुआ आम जनमानस

तल्ख धूप और भीषण गर्मी से बेहाल हुआ आम जनमानस

- पसीने से तर-बतर हो रहे है लोग

केटी न्यूज/केसठ 

भीषण गर्मी ने लोगों की जीना बेहाल कर दिया है, लोग त्राही-त्राही कर रहे हैं। दोपहर को ऐसा लगता है जैसे कर्फ्यू लगा हो, सड़कें लोगों से खाली हो जाती हैं। लोग गर्मी व तपती धूप से बचने के लिए घरों में दुबके रहते हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आशंका हैं। आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने के आशंका जताई जा रही हैं।

गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। धूप की कड़ी तपिश लोगों को परेशान कर रही है। सूर्य की किरणों के निकलते ही शरीर का झुलसना शुरू हो जा रहा है। जिसके चलते जन-जीवन पर असर पड़ने लगा है। गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के जुगाड़ लगाए जा रहे हैं। लोग कूलर, पंखा का सहारा ले रहे हैं। इस बीच बिजली की आंखमिचौनी भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं।

पेय पदार्थ को बढ़ी मांग

गर्मी की वजह से विभिन्न जगहों पर लस्सी, जूस, गन्ने का रस आदि की दुकानें लगी हुई है। दोपहर के समय घरों के बाहर निकलने वाले लोगों की शीतल पेय पदार्थाे की दुकानों में भीड़ उमड़ रही है़। इसमें लस्सी, गन्ने, जूस,नारियल पानी व अन्य शीतल पेय का रसपान कर रहे है। कई लोग शाम को का सेवन करने के लिए बाजारों में जा रहे है।

डाइट का रखें ध्यान - डॉ विनय

गर्मियों में भी डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो।पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने लोगो को इस तपसी गर्मी में तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करना का परामर्श दिए।उन्होंने कहा की पौष्टिक आहार के साथ कच्चे आम का पन्ना, नारियल पानी, दही, लस्सी और छाछ का  सेवन करने से लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है।