दो दिन पहले गंगा में कूदे युवक की तट से मिला शव

नगर के सती घाट स्थित गंगा तट पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसकी जानकारी के बाद सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान में जुट गई हैं।

दो दिन पहले गंगा में कूदे युवक की तट से मिला शव

केटी न्यूज/बक्सर   

नगर के सती घाट स्थित गंगा तट पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसकी जानकारी के बाद सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान में जुट गई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार यह युवक दो दिन पूर्व रामरेखा घाट पर गंगा में कूद गया था। जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। इधर, दो दिनों से लापता युवक के परिजन उसे ढूंढ़ रहे थे। पुलिस ने युवक की पहचान कराई। जिसे कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृत युवक की पहचान बभनी गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी के पुत्र चंदन कुमार तिवारी के रूप में की गई है। उसके परिजनों द्वारा बताया गया। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जिसका इलाज भी चल रहा था। इधर, लोगों ने बताया विगत दो दिनों पहले रामरेखा घाट पर बात करते-करते युवक पहले अपना मोबाइल पटक-पटक तोड़ दिया फिर उसके बाद उसे गंगा में फेंक दिया उसके बाद वह खुद गंगा में छलांग लगा दी।

इस घटना के बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जहा पहुंची पुलिस युवक के सम्बंध में खोजबीन की गई लेकिन, उसका कुछ पता नही चल पाया। रविवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के सती घाट के पास उसका शव पानी में उतराता मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।

इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार चंदन मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज भी पटना में चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस गंगा में कूदने के दिन से ही उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।