Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

राजपुर चौकिदार पुत्र हत्याकांड में फरार चल रहे जिले के टॉप टेन अपराधी उमेश पासवान छह माह बाद गिरफ्तार

राजपुर चौकिदार पुत्र हत्याकांड में फरार चल रहे जिले के टॉप टेन अपराधी उमेश पासवान छह माह बाद गिरफ्तार

- राजपुर थाना क्षेत्र में दो मामले है दर्ज एसपी मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

केटी न्यूज/बक्सर

29 जून की रात जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में हुई चौकिदार विरजू पासवान के पुत्र टुनटुन पासवान के हत्याकांड में सात माह से फरार चल रहे आरोपी उमेश पासवान को पुलिस ने दबोच लिया है। इसकी जानकारी बक्सर एसपी मनीष कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव निवासी उमेश पासवान पिता लाल बहादुर पासवान है। जो जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार था।

राजपुर चौकिदार पुत्र हत्याकांड में फरार चल रहे जिले के टॉप टेन अपराधी उमेश पासवान छह माह बाद गिरफ्तार

उमेश पर राजपुर थाना क्षेत्र में दो मामले दर्ज है। कांड संख्या 262/23 व 263/23 जिसमें आर्म्स एक्ट शामिल है। यह राजपुर थाना क्षेत्र के चौकिदार विरजा पासवान के पुत्र टुनटुन पासवान के हत्या में शामिल था। इस हत्याकांड में आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया। जिसमें 6 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। उमेंश लम्बे समय से फरार चल रहा है। गुरूवार की रात सूचना मिली कि वह गांव आ रहा है। जिसके बाद सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार, डीआईयू प्रभारी युसूफ अंसारी, एसआई संजय पासवान, एसआई शुभम राज के अलावे डीआईयू व राजपुर पुलिस बल को घेराबंदी के लिए भेजा गया। जहां सरेंजा मोंड़ से गिरफ्तारी में सफलता मिली। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।