भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने डॉ. राजीव कुमार झा, लगा बधाईयों का तांता

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने संगठन को और मजबूती देने की दिशा में वरिष्ठ चिकित्सक एवं रोगी कल्याण समिति के सक्रिय सदस्य डॉ. राजेश मिश्र को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कुशल चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजीव कुमार झा को बक्सर जिला संयोजक का दायित्व सौंपा है। इस मनोनयन के बाद जिले भर में बधाइयों का तांता लग गया है।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने डॉ. राजीव कुमार झा, लगा बधाईयों का तांता

केटी न्यूज़/बक्सर

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने संगठन को और मजबूती देने की दिशा में वरिष्ठ चिकित्सक एवं रोगी कल्याण समिति के सक्रिय सदस्य डॉ. राजेश मिश्र को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कुशल चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजीव कुमार झा को बक्सर जिला संयोजक का दायित्व सौंपा है। इस मनोनयन के बाद जिले भर में बधाइयों का तांता लग गया है।

डॉ. राजीव कुमार झा न केवल एक अनुभवी चिकित्सक हैं, बल्कि समाजसेवा में भी उनकी विशेष पहचान है। खासकर कोरोना काल के दौरान उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उस कठिन समय में उन्होंने मरीजों और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद कर लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनकी इस संवेदनशीलता और सेवा भाव ने उन्हें समाज के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है।

प्रदेश संयोजक डॉ. मृणाल और प्रकोष्ठ के नेतृत्व ने इस जिम्मेदारी के लिए डॉ. झा और डॉ. मिश्र का चयन कर संगठन की सोच और दिशा को स्पष्ट किया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इनकी सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मक नेतृत्व से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियां न सिर्फ बक्सर जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में और प्रभावी होंगी।

बक्सर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों चिकित्सकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि चिकित्सा प्रकोष्ठ जैसे मंच पर अनुभवी और सेवा भावी व्यक्तित्व का जुड़ना संगठन के साथ-साथ समाज के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।

विश्वास जताया जा रहा है कि डॉ. राजेश मिश्र और डॉ. राजीव कुमार झा के मार्गदर्शन से चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियां और तेज होंगी, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याण की दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बक्सर भाजपा इकाई ने भी इस अवसर पर दोनों को हार्दिक अभिनंदन किया और आशा जताई कि उनकी सक्रिय भूमिका से संगठन और अधिक मजबूत होगा।