21 अप्रैल को बक्सर में रोजगार शिविर, 400 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से आगामी 21 अप्रैल को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा। शिविर का संचालन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें दो निजी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन करेंगी।
__ दो निजी कंपनियां करेंगी मौके पर चयन, 10वीं से स्नातक व आईटीआई पास अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
केटी न्यूज/बक्सर
जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से आगामी 21 अप्रैल को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा। शिविर का संचालन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें दो निजी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन करेंगी।पहली कंपनी लेंसकार्ट है, जिसमें ऑपरेटर पद के लिए 200 रिक्तियां हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार 726 रुपये से 15 हजार 210 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा आईटीआई उत्तीर्ण रखी गई है। कार्यस्थल भिवाड़ी, राजस्थान होगा। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी की ओर से उपस्थिति प्रोत्साहन राशि, रियायती भोजनालय तथा बस सेवा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।दूसरी कंपनी आइडेमिया सिसकॉम है, जिसमें एटीएम कार्ड एवं सिम कार्ड निर्माण कार्य के लिए मशीन ऑपरेटर पद पर 200 नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 11 हजार 500 रुपये से 14 हजार 500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा रखी गई है। कार्यस्थल नोएडा होगा।कंपनी की ओर से 900 रुपये प्रोत्साहन राशि, निःशुल्क दोपहर व रात्रि भोजन तथा अतिरिक्त कार्य के लिए दोगुना भुगतान दिया जाएगा।

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो युवक-युवतियां अब तक निबंधन नहीं करा सके हैं, वे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने जीवनवृत्त, आधार कार्ड तथा आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकते हैं। नियुक्ति की सभी शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, जबकि नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की रहेगी।जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

