28 अप्रैल को बक्सर में रोजगार शिविर, 100 पदों पर होगी भर्ती

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय की ओर से 28 अप्रैल को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। शिविर में निजी कंपनी एलाइट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

28 अप्रैल को बक्सर में रोजगार शिविर, 100 पदों पर होगी भर्ती

__ आठवीं, दसवीं और आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका, चयन स्थल पर ही साक्षात्कार

केटी न्यूज/बक्सर

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय की ओर से 28 अप्रैल को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। शिविर में निजी कंपनी एलाइट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।कंपनी की ओर से उत्पाद सहायक के 50 पद तथा पैकिंग सहायक के 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को हाथ में मिलने वाला मासिक वेतन 16 हजार से 18 हजार रुपये तक होगा। इसके अलावा अतिरिक्त समय कार्य करने पर अलग से भुगतान की व्यवस्था भी रहेगी।

यह सुविधा 12 घंटे की पाली में कार्य करने वाले कर्मियों के लिए लागू होगी।इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उत्तीर्ण रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तमिलनाडु के होसुर (बेंगलुरु के निकट) तथा केरल राज्य के त्रिशूर और कोच्चि जिलों में की जाएगी।कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को निःशुल्क आवास, भोजन तथा साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। साथ ही कर्मचारी राज्य बीमा, भविष्य निधि, उपदान तथा कारखाना अधिनियम के अनुसार बोनस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

रोजगार शिविर में अभ्यर्थियों का उनकी योग्यता के अनुसार स्थल पर ही चयन किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का अब तक निबंधन नहीं हुआ है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने जीवन-वृत्त, आधार कार्ड तथा आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित हो सकते हैं।प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नियोजनालय की भूमिका पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की है, नियुक्ति संबंधी शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे।