फेसबुक पर महिला का वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप, पांच पर केस दर्ज

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव में एक महिला को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने और उसके साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं, जबकि पीड़ित परिवार भय और तनाव के माहौल में जी रहा है।

फेसबुक पर महिला का वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप, पांच पर केस दर्ज

__ दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव में एक महिला को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने और उसके साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं, जबकि पीड़ित परिवार भय और तनाव के माहौल में जी रहा है।थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना दो अप्रैल की देर शाम की बताई जा रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग अचानक उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने जबरन हाथ पकड़कर खींचतान की तथा पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे।

पीड़िता का कहना है कि बाद में उसी वीडियो को अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के साथ फेसबुक पर वायरल कर दिया गया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपित लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं, घर में आपत्तिजनक सामान फेंककर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में दहशत का माहौल है।पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर कृष्णाब्रह्म थाना में इंद्रभूषण तिवारी, राहुल तिवारी, राज भूषण तिवारी समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।