Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

बाढ़ की पानी में नहाते दो बच्चे डूबे मचा कोहराम, तलाश जारी

बाढ़ की पानी में नहाते दो बच्चे डूबे मचा कोहराम, तलाश जारी

- दुघर्टना सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में हुई दुघर्टना

केटी न्यूज। बलिया

गुरुवार को सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के सामने बाढ़ के पानी में दोस्तों के साथ नहाते समय दो बालक डूब गए। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। काफी तलाश के बाद भी दोनों बालकों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है। सूत्रों के अनुसार खरीद अनुसूचित बस्ती के निवासी किशन कुमार (15) पुत्र चन्देश्वर राम व अनीष कुमार पुत्र उमेश राम कई अन्य बच्चों के साथ सरयू नदी के बाढ़ के पानी में नहा रहे थे। उसी दौरान सभी बच्चे डूबने लगे। इस दौरान कुछ बच्चे तो खुद पानी से बाहर आ गए। कुछ को आसपास मौजूद गांव वालों ने बचा लिया। किशन व अनीष गहरे पानी में जा कर डूब गए।

बालकों के बाढ़ के पानी में डूबने की जैसे ही खबर गांव पहुंची तो हंगामा मच गया। आनन फानन मौके पर सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं इकट्ठा हो गईं। इस दौरान कुछ तैराक लोगों ने पानी में उतर कर काफी तलाश किया लेकिन डूबे बालकों के पता नहीं चल सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने दरौली से गोताखोरों व मल्लाहों को बुलाया। बच्चों की तलाश जारी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।