Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

दियारांचल में घास काटने गई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

दियारांचल में घास काटने गई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

- सूचना मलने के तुरंत बाद पुलिस ने की कार्रवाई

केटी न्यूज/आरा

जिले के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत दियारा में रविवार की दोपहर घास काटने गई एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पीड़िता के मां के बयान पर महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दज प्राथमिकी में 4/8 पॉक्सो को एक्ट लगाया गया। इस मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी प्रमोद कुमार ने जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें महिला थानाध्यक्ष भी शामिल थी। गठित टीम द्वारा बहोरनपुर ओपी अंतर्गत बहोरनपुर गांव में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में बहोरनपुर ओपी क्षेत्र निवासी शंकर बीन का पुत्र मंजय बीन उर्फ मंजर चौधरी एवं स्व. बिजली गोंड का पुत्र रामबाबू गोंड उर्फ भुवर गोंड उर्फ मोतीलाल गोंड है। बताया जाता है कि लड़की 19 मार्च 2023 को घास काटने के लिए दियारा में गई थी तभी स्वर्गीय कन्हैया सिंह के गेहूं के खेत में घात लगाकर बैठे अभियुक्तों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था इसकी सूचना पीड़िता की मां ने 20 मार्च को आरा महिला थाना में दी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।