जमीन विवाद में कलंकित हुआ रिश्ता, पट्टीदार की पिटाई में पिता-पुत्र गिरफ्तार

डुमरांव थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

जमीन विवाद में कलंकित हुआ रिश्ता, पट्टीदार की पिटाई में पिता-पुत्र गिरफ्तार

-- डुमरांव थाना क्षेत्र के एकौनी गांव की है घटना, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एकौनी गांव निवासी दीपक उपाध्याय व उनके पट्टीदार विद्यासागर उपाध्याय के बीच 57 डिसमील जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद हिंसक रूप धारण कर लिया। इस दौरान विद्यासागर अपने पुत्र विमलेश के साथ मिल दीपक की पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई है। जख्मी दीपक का प्राथमिक इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। 

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को भेज आरोपितों को गिरफ्तार करवाया गया। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बता दें कि हाल के दिनों पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बावजूद इलाके में जमीन विवाद के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अक्सर जमीन विवाद में हिंसक झड़प होने से कई सवाल खड़े हो रहे है।