ऋण वितरण में तेजी, 8 लाभुकों को स्वीकृति, 4 को मिला भुगतान
समाहरणालय सभाकक्ष में छह फरवरी को आयोजित ऋण वितरण कैम्प में जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में दिए गए निर्देशों के आलोक में उद्योग विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर द्वारा विभिन्न शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर विभागीय योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।
--जिलाधिकारी के निर्देश पर उद्योग विभाग ने बढ़ाई समन्वय प्रक्रिया
केटी न्यूज/बक्सर
समाहरणालय सभाकक्ष में छह फरवरी को आयोजित ऋण वितरण कैम्प में जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में दिए गए निर्देशों के आलोक में उद्योग विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर द्वारा विभिन्न शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर विभागीय योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।जिलाधिकारी ने कैंप के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया था कि योजनाओं का लाभ पात्र उद्यमियों तक शीघ्रता से पहुंचे और लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसी कड़ी में उद्योग विभाग के पदाधिकारियों ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय बैठकें कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इसके बाद जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर उद्यमियों से संवाद स्थापित किया गया, ताकि आवश्यक दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य औपचारिकताओं को तत्काल पूरा कराया जा सके।विभागीय जानकारी के अनुसार 19 फरवरी के उपरांत संचालित योजनाओं के अंतर्गत अब तक 8 लाभुकों के ऋण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जबकि 4 लाभुकों के खातों में ऋण राशि का भुगतान भी सुनिश्चित कराया गया है।

शेष लंबित मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया भी जारी है।उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की स्वरोजगार एवं लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं और उद्यमियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बैंक एवं विभाग के बीच समन्वय को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि जिले में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके।
