Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

फांसी के फंदे पर लटक विवाहिता ने दी जान

फांसी के फंदे पर लटक विवाहिता ने दी जान

फांसी के फंदे पर लटक विवाहिता ने दी जान

केटी न्यूज /गाजीपुर

 बिरनो थाना क्षेत्र के पृथीपुर गांव निवासी सुभाष राम उर्फ सुब्बा की पत्नी कंचन देवी (36) घर में ही फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होते ही गांव वालों ने बुधवार की सुबह पुलिस व उसके मायके वालों को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची बिरनो पुलिस ने घटना का निरीक्षण करते हुए महिलाओं से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली। 

उधर मृत विवाहिता का भतीजा उत्कर्ष भारती ने पुलिस के पूछताछ में बताया की हमारे बुआ को शादी के बाद से ही घर वाले उन्हें सताते थे। कई बार पंचायत भी हो चुकी है। मृतका के भाई सुनील कुमार ने बताया की हमारी बहन कंचन को हमारे बहनोई सुभाष नौकरानी जैसे घर में रखते थे। उसकी घर में कोई कदर नहीं थी।

फांसी के फंदे पर लटक विवाहिता ने दी जान

कहा कि दहेज को लेकर ऐसा किया जा रहा था। मृत कंचन देवी सुभाष राम की दूसरी पत्नी थी। सुभाष की पहली पत्नी घर के ही कलह से बहुत पहले चली गई थी। पहली पत्नी के संबंध बिच्छेद होने के बाद सुभाष की दूसरी शादी दुल्लहपुर थाना अंतर्गत सिखड़ी गांव निवासी स्व0 महावीर राम की पुत्री कंचन से हुई थी। इससे एक पुत्र व दो पुत्री हैं। लोगों ने बताया की शादी हुए लगभग दस साल हुए थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह -तरह की चर्चाएं चल रही हैं। चौकी प्रभारी मुन्नालाल शर्मा ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत का खुलासा हो पाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।