वरिष्ठ पत्रकार अनिल ओझा को मातृ शोक

जिले के डुमरांव प्रखंड के प्रख्यात और वरिष्ठ पत्रकार अनिल ओझा की माता का आज देहांत हो गया। जिसके बाद पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही उनके घर पर पत्रकारों और अन्य लोगों का तांता लगा हुआ है।

वरिष्ठ पत्रकार अनिल ओझा को मातृ शोक

-  पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदना, बंधाया ढाढस

केटी न्यूज/डुमरांव

जिले के डुमरांव प्रखंड के प्रख्यात और वरिष्ठ पत्रकार अनिल ओझा की माता का आज देहांत हो गया। जिसके बाद पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही उनके घर पर पत्रकारों और अन्य लोगों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान सभी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में उनको ढाढस बंधा रहे। इस दौरान सभी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताते चले कि अनिल ओझा की माता जी का नाम मालती देवी था। इनके पति स्व. दया शंकर ओझा उनकी मृत्यु लगभाग 10 पूर्व हुई थी। वे मूल रूप से सिमरी प्रखंड के बड़का सिंहपुरा गांव के निवासी है तथा डुमरांव टेक्सटाइल कॉलोनी में बने अपने मकान में रहते है। मालती देवी अपने पीछे लंबा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पुत्र पत्रकार अनिल ओझा और पंकज ओझा के साथ साथ अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

शोक जताने वालों में अरविंद कुमार चौबे उर्फ चुन्नू चौबे, रंजीत कुमार पांडे, अजय सिंह, अमरनाथ केसरी, अरुण विक्रांत, श्रीकांत दुबे, रजनीकांत दुबे, संजय कुमार, नवीन पाठक, रविंद्र दुबे, मनीष कुमार, विनीत कुमार दुबे, मनोज मिश्रा, आलोक सिन्हा, अमित सिंह, संजीव कुमार दुबे, वरुण सिंह, प्रकाश कुमार बादल, राजीव रंजन सिंह, सत्येंद्र यादव अनीश पाठक गुलशन सिंह अविनाश उपाध्याय, अशोक कुमार, नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता समेत दर्जनों अन्य पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।