Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

पीएचसी की दुर्व्यवस्था, तड़पती महिला मरीज का वीडियो वायरल, कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

बलिया। भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन बलिया जिले का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मनियर में हालात नहीं सुधर रहे हैं।

पीएचसी की दुर्व्यवस्था, तड़पती महिला मरीज का वीडियो वायरल, कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन बलिया जिले का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मनियर में हालात नहीं सुधर रहे हैं। यहां न डॉक्टर समय पर आते हैं, न ही अन्य कर्मचारी। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार की सुबह वायरल एक वीडियो में देखा गया, जिसमें जननी सुरक्षा वार्ड में एक महिला मरीज बेड के पास फर्श पर तड़पती हुई नजर आ रही है। पर उसे देखने वाला कोई नहीं था।

परिवर्तन यूथ के विनय सिंह ने इस वीडियो को जिलाधिकारी और सीएमओ को भेजते हुए ट्वीट किया कि सुबह करीब 9:45 बजे महिला मरीज तड़प रही थी, लेकिन न डॉक्टर थे न कोई कर्मचारी। उन्होंने अपील की कि जल्द से जल्द मरीज का इलाज कराया जाए, क्योंकि उसकी हालत गंभीर हो सकती है। 

इससे पहले, पीएचसी मनियर की खराब स्थिति के खिलाफ लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था, जिसमें सीएमओ ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया था। लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी ड्यूटी नहीं कर रहा है। विनय सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले की जांच कर लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।