पुलिस वाहन से टकराई कुख्यात शराब तस्कर की बाइक, गंभीर रूप से जख्मी, शराब बरामद

नैनीजोर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। सड़क पर वाहन जांच कर रही पुलिस को देख तेज गति से भागने के प्रयास में एक शराब तस्कर पुलिस वाहन से ही टकरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पुलिस वाहन से टकराई कुख्यात शराब तस्कर की बाइक, गंभीर रूप से जख्मी, शराब बरामद

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

नैनीजोर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। सड़क पर वाहन जांच कर रही पुलिस को देख तेज गति से भागने के प्रयास में एक शराब तस्कर पुलिस वाहन से ही टकरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके पास से 52 लीटर अंग्रेजी शराब भी मिला है। गिरफ्तार तस्कर का पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है।

उसकी पहचान भोजपुर जिले के करनामेपुर ओपी के महुआर इंग्लिश गांव निवासी संदीप यादव के रूप में हुई है। इसके पहले वह थाना परिसर से हथकड़ी सरका भाग निकला था। जिसके बाद पुलिस ने उसे कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन, जेल से आने के बाद वह फिर से तस्करी के धंधे में संलिप्त हो गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नैनीजोर थानाध्यक्ष मो. फिरोज आलम ने बताया कि मुहाआर डेगा बाबा के पास पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान कोईलवर तटबंध की तरफ से वह सफेद रंग की अपाची बाइक पर बैठ आ रहा था। बैग पर प्लास्टिक का थैला बंधा था। पुलिस को देखते ही वह अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा भागने का प्रयास करने लगा, इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो

सड़क किनारे खड़ी पुलिस वाहन से ही टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो लहूलुहान हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ जब उसके बैग पर बंधे थैले की पड़ताल की तो माजरा साफ हो गया कि वह शराब की खेप लेकर ठिकाने लगाने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा मंे उसका इलाज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी गिरफ्तार हो जेल जा चुका है।