अब बक्सर में ही मिलेगा आधुनिक फिजियोथेरेपी इलाज, सिद्धनाथ घाट के पास शुरू हुआ रीता फिजियो सेंटर

बक्सर शहर के लोगों को अब कमर, गर्दन, घुटने और जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शहर के सिद्धनाथ घाट के समीप आधुनिक सुविधाओं से लैस रीता फिजियो सेंटर की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में सदर विधायक आनन्द मिश्र, नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा फरीदी तथा जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।

अब बक्सर में ही मिलेगा आधुनिक फिजियोथेरेपी इलाज, सिद्धनाथ घाट के पास शुरू हुआ रीता फिजियो सेंटर

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर शहर के लोगों को अब कमर, गर्दन, घुटने और जोड़ों के दर्द के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शहर के सिद्धनाथ घाट के समीप आधुनिक सुविधाओं से लैस रीता फिजियो सेंटर की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में सदर विधायक आनन्द मिश्र, नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा फरीदी तथा जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बक्सर जैसे शहर में आधुनिक फिजियोथेरेपी सुविधा शुरू होना आम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

सेंटर में विशेष रूप से कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटने व जोड़ों की समस्या, लकवा के बाद पुनर्वास, स्पोर्ट्स इंजरी और सर्जरी के बाद मरीजों की रिकवरी से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।सेंटर के निदेशक डॉ. विकास कुमार पांडेय ने बताया कि आधुनिक मशीनों और वैज्ञानिक पद्धति के जरिए मरीजों को बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सही समय पर फिजियोथेरेपी इलाज मिलने से कई गंभीर समस्याओं में ऑपरेशन की जरूरत तक कम हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से बीपीटी की पढ़ाई की है और पूर्व में पारस हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इससे पहले शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। रामेश्वर नाथ मंदिर के पंडित धनजी तिवारी ने पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मरीजों की सुविधा के लिए सेंटर की ओर से संपर्क नंबर 8210766550 जारी किया गया है।