Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान
Keshav Times

ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ी एनएच 120 सड़क की सूरत, बीच बाजार में दर्जनों जगह उभर आए है गड्ढें

ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ी एनएच 120 सड़क की सूरत, बीच बाजार में दर्जनों जगह उभर आए है गड्ढें

- यूपी-झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बना जानलेवा, जान जोखिम में डाल यात्रा कर रहे है लोग

केटी न्यूज/डुमरांव 

सरकार चाहे कितना भी सड़को को गड्ढा मुक्त होने का दावा करें लेकिन शहर के मुख्य सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 120 की स्थिति बेहद खस्ताहाल है। ये सड़क शासन के दावों की पोल खोल रही है। खास बात तो यह है कि गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क के निर्माण के लिए ना तो पथ निर्माण विभाग कोई ठोस कदम उठा रही है और ना ही एनएचएआई।

ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ी एनएच 120 सड़क की सूरत, बीच बाजार में दर्जनों जगह उभर आए है गड्ढें

जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी, उनकी गाड़ियां भी इसी सड़क से गुजरती है। सड़क पर उभरे गड्ढे के कारण अक्सर बाइक चालक व तीन पहिया वाहनों के चालक काफी मुश्किल से इसे पार कर पाते है। रेलवे स्टेशन से टीचर ट्रेनिंग स्कूल तक करीब तीन किलोमीटर तक की दूरी पर आधा दर्जन से अधिक  ऐसे स्पॉट बन गये है जहां सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गयी है।

ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ी एनएच 120 सड़क की सूरत, बीच बाजार में दर्जनों जगह उभर आए है गड्ढें

सड़क को सबसे ज्यादा नुकसान ओवरलोड ट्रक पहुंचा रहे है। रात के अंधेरे में बालू लदें ओवरलोड ट्रकों की कतार लगी रहती है। हर दिन इस सड़क से सैकड़ो की संख्या में ट्रकें गुजरती है, जिससे गड्ढों की गहराई व दायरा भी बढ़ता जा रहा है। छोटे वाहनों की कौन कहे बड़े वाहनों के पलटने का भी खतरा हर वक्त रहता है। राज हाइस्कूल के पास तो सड़को के दोनों तरफ गड्ढों के कारण जलजमाव हो गया है, जिससे सड़क का अस्तित्व भी चौपट हो रहा है। वहीं नया थाना, कलावती लॉज मोड़, व्यापार मंडल तथा लंगटू महादेव मंदिर के पास भी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये है। सड़क की हालत ग्रामीण इलाके की सड़कों से भी खराब हो गयी है।

ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ी एनएच 120 सड़क की सूरत, बीच बाजार में दर्जनों जगह उभर आए है गड्ढें

साफाखाना मोड़ से व्यापार मंडल के बीच धंस गया है सड़क का एक हिस्सा

बता दें कि शहर के बीच स्थित साफाखाना मोड़ से व्यापार मंडल तक सड़क का एक हिस्सा भारी वाहनों के दबाव से पूरी तरह से धंस गया है। हालांकि इस जगह पर जलजमाव की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण के दौरान कालीकरण के बदले पीसीसी किया गया था। लेकिन पत्थर बन चुकी सड़क भी ओवर लोड वाहनों के दबाव को नहीं झेल सकी है।

ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ी एनएच 120 सड़क की सूरत, बीच बाजार में दर्जनों जगह उभर आए है गड्ढें

गनीमत है कि वाहन चालाकों ने उस जगह मिट्टी भर दिया है। नहीं तो अबतक इस पथ पर परिचालन ठप भी हो सकता था। वही व्यापार मंडल से लंगटू महादेव मंदिर तक भी सड़क पर दर्जनों छोटे बड़े गड्ढें बन गए है, जिनमें दोपहिया व तिपहिया ही नहीं बल्कि बड़े वाहनों के भी दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। जिस कारण चालक व यात्री जान जोखिम में डाल यात्रा करने को मजबूर है। सबसे अधिक परेशानी व्यापार मंडल के पास सड़क का एक हिस्सा उखड़ने से हो रहा है। 

ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ी एनएच 120 सड़क की सूरत, बीच बाजार में दर्जनों जगह उभर आए है गड्ढें

   जर्जर सड़क से नासूर बन गई है जाम की समस्या

शहरी क्षेत्र में जर्जर हो चुके एनएच 120 के कारण डुमरांव में जाम की समस्या नासूर बन गई है। खासकर नया थाना से लंगटू महादेव मंदिर तक हर समय जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों की मानें तो टूटे सड़क से बचने के लिए वाहन चालक ही एक लेन में आ जा रहे है। जिस कारण जाम की समस्या गंभीर हो गई है। थाना से लंगटू महादेव मंदिर तक हर समय जाम लगा रहता है। 

ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ी एनएच 120 सड़क की सूरत, बीच बाजार में दर्जनों जगह उभर आए है गड्ढें

क्या कहते है अधिकारी

डुमरांव बिक्रमगंज पथ की बदहाली तथा इसके मरम्मत का मामला जिला योजना की बैठक में उठाया गया था। एनएचएआई के अधिकारियों को मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। - कुमार पंकज, एसडीओ, डुमरांव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।