Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, एक निष्कासित 3396 रहे अनुपस्थित

बिहार केन्द्रीय चयन पार्षद द्वारा आहूत सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार को जिले के बक्सर व डुमरांव के 17 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ली गई तथा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्रीय चयन पार्षद द्वारा जारी किए गए गाइड लाइन का पालन कराया गया। इस दौरान एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया है।

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, एक निष्कासित 3396 रहे अनुपस्थित

- चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में ली गई परीक्षा, निरीक्षण करते रहे डीएम एसपी

केटी न्यूूज/बक्सर

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, एक निष्कासित 3396 रहे अनुपस्थित

बिहार केन्द्रीय चयन पार्षद द्वारा आहूत सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार को जिले के बक्सर व डुमरांव के 17 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ली गई तथा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्रीय चयन पार्षद द्वारा जारी किए गए गाइड लाइन का पालन कराया गया। इस दौरान एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया है।

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, एक निष्कासित 3396 रहे अनुपस्थित

इसके अलावे सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने की जानकारी मिली है। परीक्षा के पूर्व संध्या पर डुमरांव से दो सेटरों के गिरफ्तार होने के बाद सभी केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार कुल परीक्षार्थियों की संख्या 9519 थी, जिसमें उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 6123 तथा 3396 परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे। जिला दण्डाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, एक निष्कासित 3396 रहे अनुपस्थित

जानकारी के अनुसार डीएम एसपी ने एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर, डीएवी पब्लिक स्कूल लालगंज इटाढ़ी रोड बक्सर एवं फाउंडेशन स्कूल मठिया इटाढ़ी रोड बक्सर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम एसपी ने केन्द्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त व निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए एहतियाती तौर पर कई कदम उठाए गए थे।

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, एक निष्कासित 3396 रहे अनुपस्थित

बक्सर तथा डुमरांव रेलवे स्टेशन के बाहर हेल्प काउंटर बनाया गया था। जहां, परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केन्द्रों की जानकारी सहित अन्य सहायता दी जा रही थी। इसके अलावे दोनों जगहों पर टैªफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया था, ताकी परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े।

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, एक निष्कासित 3396 रहे अनुपस्थित

ढाई घंटा पहले शुरू हो गया था प्रवेश

मिली जानकारी के अनुसार कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जा रही थी। जिस कारण 12 बजे से दो बजे तक संचालित होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी। 11 बजे के बाद आने वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। परीक्षा केन्द्रों पर महिला परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए महिला पुलिस जवान तैनात की गई थी। जबकि सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।