अयोध्या मन्दिर के राम भक्त की तबियत बिगड़ी,अस्पताल में हैं भर्ती

अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है।मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।आचार्य सत्येंद्र दास बचपन से ही अयोध्या के निवासी हैं

अयोध्या मन्दिर के राम भक्त की तबियत बिगड़ी,अस्पताल में हैं भर्ती
Acharya Satyendra Das

केटी न्यूज़/लखनऊ

अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है।मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को  संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।आचार्य सत्येंद्र दास बचपन से ही अयोध्या के निवासी हैं और वह करीब 32 साल से रामलला मंदिर से जुड़े हैं और साल 1992 में बाबरी ढांचे के विध्वंस से पहले उन्होंने यहीं पूजा-अर्चना शुरू की थी।

पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के प्राइवेट कक्ष में डॉक्टर प्रकाश चंद्र पांडे की देखरेख में आचार्य दास का इलाज चल रहा है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने आचार्य के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि आचार्य को कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्या का अंदेशा है, जिसकी वजह से उन्हें भर्ती कराया गया है। आचार्य की बुधवार को कुछ आवश्यक जांचे कराई जाएंगी। उन्होंने ये भी बताया कि आचार्य की हालत स्थिर है।

उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या के पास एक धार्मिक परिवार में हुआ।86 वर्षीय आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी हैं। उन्होंने 1992 से रामलला की पूजा की है। वे बचपन से ही धार्मिक अनुष्ठानों और वेद-शास्त्रों में निपुण रहे हैं। उनके गुरु, महंत अभिराम दास, ने उन्हें पुजारी बनने के लिए प्रेरित किया। आचार्य सत्येंद्र दास का शास्त्रों का गहरा ज्ञान और धार्मिक आस्थाओं के प्रति समर्पण उन्हें इस प्रतिष्ठित पद तक ले गया। वे अयोध्या के धार्मिक और सामाजिक जीवन में एक आदरणीय व्यक्ति माने जाते हैं।उनकी भूमिका केवल मंदिर के भीतर पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है,वे अयोध्या और देशभर के धार्मिक मामलों में भी सक्रिय रहते हैं। राम मंदिर आंदोलन और उसकी स्थापना से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाओं में भी उनका योगदान रहा है।