नामचीन दो दुश्मनों को गले लगवाकर रवि किशन ने अवॉर्ड शो की शाम रच दिया इतिहास

फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकॉन्स अवार्ड शो के मंच पर रवि किशन ने कुछ ऐसा कमाल किया कि भोजपुरी जगत के दो सुपरस्टार अपनी दुश्मनी भूलकर एक दूसरे के गले लग गए। रवि किशन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक रात है जिसका इंतजार भोजपुरी समाज का हर व्यक्ति कर रहा है। इसके बाद पवन सिंह ने रवि किशन से कहा कि भैया आप आदेश दीजिए। इसपर …

नामचीन दो दुश्मनों को गले लगवाकर रवि किशन ने अवॉर्ड शो की शाम रच दिया इतिहास
केटी न्यूज़/ डेस्क। फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकॉन्स अवार्ड शो की शाम भोजपुरी सिनेमा, साहित्य, खेल और संगीत के क्षेत्र में अच्छा करने वालों को सम्मानित किया जा रहा था। वहां भोजपुरी सिनेमा जगत के दो सुपरस्टार जो आपस में कट्टर दुश्मन थे वो भी मौजूद थे। मौक़े पर एक्टर रवि किशन ने दोनों की दुश्मनी को ख़त्म करा कर इतिहास रच दिया।

रवि किशन ने पवन सिंह और खेसारी को एक साथ मंच पर बुलाया 
भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच लंबे वक्त से शीत युद्ध चल रहा था। काफी समय बाद रविवार को दोनों दिग्गज कलाकार एक मंच पर दिखे।

मौक़े पर पवन सिंह, खेसारी लाल, मनोज तिवारी, रवि किशन, मोनालिसा, विशाल सिंह सहित भोजपुरी जगत के तमाम छोटे-बड़े चेहरे भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान रवि किशन होस्ट की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल को एक साथ मंच पर बुलाया और दोनों को आमने-सामने खड़ा कर दिया।

गुनगुनाया मेरा नाम जोकर फ़िल्म का गाना
मंच पर बुलाकर रवि किशन ने अपने एक हाथ से पवन सिंह का हाथ और दूसरे से खेसारी लाल का हाथ पकड़ा और फिर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के प्रसिद्ध गीत 'जीना यहां-मरना यहां' गुनगुनाया। यह देख पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौक़े पर रवि किशन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक रात है। 

मैं जब तक धरती पर हूं, पवन सिंह बड़े ही रहेंगे: खेसारी
इसके बाद पवन सिंह ने पहल करते हुए रवि किशन से कहा कि भैया आप आदेश दीजिए। इसपर खेसारी ने भी सौम्यता दिखाते हुए कहा - हम दोनों के बीच झगड़ा ने कभी था, न है और न कभी होगा। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को बड़ा भाई कहते हुए कहा कि मैं जब तक धरती पर हूं, ये बड़े ही रहेंगे।

हमेशा सम्मान है। इसके बाद पवन सिंह ने गाना गाया- तोहर जईसन भाई कहां, तोहरा जईसन यार कहां। इसके बाद खेसारी लाल यादव खुद को रोक नहीं पाए और पवन सिंह के गले लग गए। पवन सिंह ने कहा कि हमलोग भाई है। 

पुराना था विवाद
बता दें कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह में विवाद काफ़ी पुराना था। खेसारी और पवन सिंह कई बार लाइव प्रोग्राम में बिना नाम लिए कई बार एक दूसरे को लेकर बोल चुके हैं। पवन सिंह ने भरे मंच से खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना कहा था कि पांच हजार और दो हजार में जाकर दूसरी भाषा में आज पता नहीं क्या क्या लोग कर रहे हैं। दर्शकों से कहा कि जो आप लोगों ने भी कल्पना नहीं की होगी उसको भी नचाउंगा भोजपुरी में, पवन सिंह से आगे जाने में दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। पवन सिंह ने गाने के व्यूज को लेकर खुले मंच से एलान किया कि 100 मिलियन किसने सबसे पहले देखा है? इसके बाद खेसारी भी लाइव आए और अपनी बात कहने लगे। 

अक्षरा भी लगा चुकी हैं आरोप
अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. एक समय में कभी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी कमाल की थी। दोनों के बीच विवाद होने के बाद सब खत्म हो गया और पवन सिंह की शादी हो गई। इसके बाद अक्षरा सिंह के कई गाने खेसारी लाल यादव के साथ आने लगे। इसको भी लेकर कई बार खबरें आती रहीं।