ब्रह्मपुर में अवैध राइफल के साथ शराब पार्टी करते बिजली विभाग के जेई समेत 6 गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में हर दिन चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है। एक ऐसा ही मामला बुधवार की रात ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय चौक के समीप स्थित एक घर से मिला है, जहां से पुलिस ने शराब पार्टी करते बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार राय समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ब्रह्मपुर में अवैध राइफल के साथ शराब पार्टी करते बिजली विभाग के जेई समेत 6 गिरफ्तार

-- एक रायफल व 1.15 लाख नगद रूपए तथा शराब की बोतल बरामद, गुप्त सूचना पर मिली सफलता

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर  

शराबबंदी वाले बिहार में हर दिन चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है। एक ऐसा ही मामला बुधवार की रात ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय चौक के समीप स्थित एक घर से मिला है, जहां से पुलिस ने शराब पार्टी करते बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार राय समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक रायफल, एक बोतल शराब तथा 1.15 लाख रूपए नगद बरामद किए है। पुलिस की इस कार्रवाई तथा शराब पार्टी करते जेई की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस बरामद रायफल की जांच कर रही है। फिलहाल बरामद किए गए रायफल के संबंध में पकड़े गए लोगों ने लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया है।

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर चौराहा के पास स्थित एक कमरे में रामेश्वरनाथ तिवारी पांच से छह लोगों के साथ अवैध रूप से शराब पार्टी कर रहे हैं और वहां हथियार भी मौजूद है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की घेराबंदी कर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान कमरे से रामेश्वरनाथ तिवारी, सुधांशु रंजन, अमित कुमार पांडेय, संजय साह, अमित कुमार राय और प्रियांशु मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपित शराब सेवन करते हुए पाए गए और मौके से बड़ी मात्रा में नकदी और अवैध हथियार मिलना गंभीर अपराध की ओर इशारा करता है।

थानाध्यक्ष ने अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद राइफल किसकी है और इसे किस उद्देश्य से रखा गया था। इसके साथ ही कमरे के स्वामित्व, आरोपियों के बीच संबंधों और पैसों के स्रोत की भी जांच की जा रही है। ब्रह्मपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।