27 को बक्सर आएंगे सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी

आगामी 27 अक्टूबर को विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक सह पूर्व मंत्री मुकेश साहनी बक्सर आएंगे वे सरकार बनाओ अधिकार पाओ के तहत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

27 को बक्सर आएंगे सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी

केटी न्यूज/बक्सर   

आगामी 27 अक्टूबर को विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक सह पूर्व मंत्री मुकेश साहनी बक्सर आएंगे वे सरकार बनाओ अधिकार पाओ के तहत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। 

इस कार्यक्रम की सफल बनाने के लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित  पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने की। बैठक में विशेष तौर पर सरकार बनाओ अधिकार पाओष् के तहत पार्टी सुप्रीमो के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को  एकजुटता बनाते हुए प्रचार-प्रसार में लग जाने का आह्वान किया गया। वही, मुख्य रूप से पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए बुथ स्तर तक की कमिटी को पूर्ण करने लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन बच्चालाल निषाद ने की।

बैठक मे मुख्य रूप श्रीभगवान बिन्द, विनोद कुमार मौर्य, शंभू चौधरी, धर्मेंद्र चौहान, वकील चौधरी, रामएकबाल चौधरी, अजय चौहान, रामप्रवेश मुखिया, संजय चौधरी, बृज बिहारी बिंद, प्रभुनाथ निषाद, बच्चालाल चौधरी, सतेन्द्र चौहान एवं पार्टी के जिला से लेकर प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।