गाना "पंडाल सजल बा" भव्य तरीके से हुआ रिलीज,मशहूर चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह ने गाना में दी अपनी आवाज़

आज पटना में नया गाना "पंडाल सजल बा" भव्य तरीके से रिलीज किया गया।मशहूर चिकित्सक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. राजीव सिंह ने यह रिलीज किया।डॉ. राजीव सिंह, जो एक सफल चिकित्सक के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली गायक भी हैं।

गाना "पंडाल सजल बा"  भव्य तरीके से हुआ रिलीज,मशहूर चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह ने गाना में दी अपनी आवाज़
Entertainment

केटी न्यूज़/पटना

आज पटना में नया गाना "पंडाल सजल बा"  भव्य तरीके से रिलीज किया गया।मशहूर चिकित्सक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. राजीव सिंह ने यह रिलीज किया।डॉ. राजीव सिंह, जो एक सफल चिकित्सक के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली गायक भी हैं।पंडाल सजल बा गाने में उन्होंने अपनी आवाज़ दी है।रिलीज होते ही यह इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। 

यह गाना श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है। डॉ. राजीव की पत्नी खुशबू सिंह ने बतौर प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस इस इस गाने में काम किया है। मौके पर फर्स्ट म्यूजिक चैनल की भी लॉन्चिंग की गई। 

इस मौके पर डॉक्टर राजीव ने कहा की यह गाना मेरे दिल के करीब है।नवरात्र के मौके पर यह गाना भक्ति में गोता लगाने और भक्ति में डूबने का अहसास कराता है। गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।वहीं फर्स्ट म्यूजिक चैनल के लॉन्चिंग पर उन्होंने कहा की फर्स्ट म्यूजिक पर अलग अलग कलाकारों के गीत श्रोताओं को लगातार सुनने को मिलेगा। आज इस चैनल पर मेरे खुद का भक्ति गाना "पंडाल सजल बा" रिलीज हुआ है। आप सभी श्रोता बंधु से आग्रह है की इस गीत को और इस चैनल को ढेर सारा प्यार दीजिए।

पंडाल सजल बा गाने के बोल जाने-माने गीतकार विनय बिहारी ने लिखे हैं, जो भोजपुरी संगीत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उनके लिखे बोलों में पारंपरिक भोजपुरी संस्कृति और समकालीन धुनों का मेल बखूबी देखने को मिलता है। गाने का संगीत महाकाल स्टूडियो के राहुल द्वारा तैयार किया गया है, जिसने इस गाने को एक सजीव और मनमोहक धुन प्रदान की है। गाने का संगीत और डॉ. राजीव सिंह की गायकी का संयोजन श्रोताओं को आकर्षित कर रहा है।वीडियो की बात करें तो, इसका निर्देशन ऋषि राज ने किया है, जिन्होंने इसे बहुत खूबसूरत ढंग से पेश किया है। गाने के वीडियो में डॉ. राजीव सिंह और खुशबू सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है।