बगही गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बगही गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बगही गांव निवासी प्रमोद कुमार की 22 वर्षीय पत्नी काया देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

बगही गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर :

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बगही गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बगही गांव निवासी प्रमोद कुमार की 22 वर्षीय पत्नी काया देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार काया देवी की शादी धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी राजिंदर राम ने करीब कुछ वर्ष पूर्व बगही गांव निवासी गोरख राम के पुत्र प्रमोद कुमार के साथ सामाजिक रीति-रिवाज और धूमधाम से कराई थी।

परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही काया देवी को ससुराल में मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। शुक्रवार को अचानक उसकी मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग बगही गांव पहुंचे। बेटी का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसी के कारण उसकी जान गई। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा अब तक नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना की सूचना पर इटाढ़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए रिपोर्ट आने का इंतजार शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।