Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

सेना के जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

सेना के जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

-अंडमान निकोबार में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से हुई थी मौत

केटी न्यूज /बलिया

सेना के जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

अंडमान निकोबार में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मृत सेना के जेसीओ रवि प्रकाश सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को पैतृक गांव ताड़ी बडा गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। सलेमपुर  के सांसद रविंद्र कुशवाहा,पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, एसडीएम व सी ओ रसड़ा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सेना की तरफ से पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ अर्पित किया गया। शव के साथ आए जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया।

सेना के जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

 ताड़ीबडा गांव निवासी वीर बहादुर सिंह के तीसरे पुत्र रविप्रकाश सिंह सेना के जेसीओ पद पर अंडमान निकोबार में तैनात थे । जिनका रविवार को हृदयाघात से देहांत हो गया था । जवान का पार्थिव शरीर आने की सुचना पर सैंकड़ों ग्रामीण व परिजन नगरा पहुंच गए। वहां पर गगनभेदी नारे के साथ शव पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पूरा गांव रवि प्रकाश सिंह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजिल देने को उमड़ पड़ा। दरवाजे पर सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, एसडीएम सदानंद सरोज व क्षेत्राधिकारी मो फहीम ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद शव के साथ आए सेना के अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मातमी धुन के साथ अन्तिम सलामी दी गई। गौरतलब है कि एक अक्टूबर को रवि प्रकाश सिंह का अंडमान निकोबार में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई थी। 

शव से लिपट कर बिलखने लगे परिजन

सेना के जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

नगरा।सेना के मृत जवान रवि प्रकाश सिंह का शव घर पहुंचते ही परिजन लिपट कर बिलख-बिलख कर रोने लगे। उनके करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल मातमी हो गया। पिता वीर बहादुर सिंह गहरे सदमे से बुत से हो गए।  पत्नी किरन सिंह दहाड़े मार कर रोते-रोते गश खाकर गिर जा रही थीं। मृत जवान का अन्तिम संस्कार गांव पर ही किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र रचित ने दी।  थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, पूर्व प्रधान प्रमोद सिंह, अरविंद नारायण सिंह, पुर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, राज कुमार कन्नौजिया सहित तमाम लोग मौजुद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।