एक ही समीकरण होगा वो होगा 'जन बल' का समीकरण-प्रशांत किशोर

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले 'जन सुराज पदयात्रा' के सूत्रधार प्रशांत किशोर फिर जवाबी मूड में आ गए।

एक ही समीकरण होगा वो होगा 'जन बल' का समीकरण-प्रशांत किशोर
Prashant kishor

केटी न्यूज़/पटना

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले 'जन सुराज पदयात्रा' के सूत्रधार प्रशांत किशोर फिर जवाबी मूड में आ गए।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए बयान पर जमकर हमला बोला है।प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के माई-बाप वाले समिकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ समीकरण की बात करने से नहीं होती बल्कि जनता का विश्वास जितना बहुत जरूरी है।प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा कि तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अभी सरकार को बदले डेढ़ से 2 ही महीने हुए हैं और आप देख रहे होंगे कि बिहार से दिल्ली तक नेताओं में छटपटाहट होने लगी है। ऐसा इसलिए हो पा रहा क्योंकि बिहार में जमीन में लोगों को जन सुराज की ताकत दिख रही है। मुझे अगर कोई धंधे बाज कह रहा है तो, मैं बस इतना ही कहना चाहुंगा की.. हां मैंने इस बार बिहार के लोगों और बिहार को सुधारने के लिए काम ले लिया है। हम बिहार इसबार जनता का ठेका लेकर आए हैं ताकि जनता के लिए काम कर सकें। अभी तरकस में कई तीर बाकी है। बिहार में कई लोग कह रहे हैं कि पदयात्रा हो गई अब क्या करेंगे तो मैं उनको बतला दूं कि अभी इससे बड़ा बुलेट दागना बाकी है।

जब हम पदयात्रा में आए थे तो 1 सौ से 50 लोगों के साथ आए थे।आज हज़ारों से भी ज्यादा लोग जन सुराज के साथ जुड़ गए हैं। बिहार के अन्य पार्टियों को समीकरण बनाने दीजिए कोई MY समीकरण बना रहा है कोई PY बना रहा है। कोई A to Z बना रहा है। आप देखियेगा 1 ही समीकरण होगा वो होगा जन बल का समीकरण। देश में जन बल के आगे कोई समीकरण नहीं है।

आरजेडी की ओर से आयोजित एक चुनावी सभा में 13 मई को विधायक तेज प्रताप यादव  के जरिए एक कार्यकर्ता को धक्का देने को लेकर भी जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर  ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग ये मानते हैं कि ये लोग जात-पात, हिन्दू-मुसलिम, भ्रष्टाचार, और गुंडागर्दी से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते।