Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

तिब्बती आध्यात्मिक नेता और बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा को Z कैटेगरी की मिली सुरक्षा

तिब्बती आध्यात्मिक नेता और बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा की भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दलाई लामा को संभावित सुरक्षा खतरों के मद्देनज केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है।

तिब्बती आध्यात्मिक नेता और बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा को Z कैटेगरी की मिली सुरक्षा
Dalai Lama

केटी न्यूज़/दिल्ली

तिब्बती आध्यात्मिक नेता और बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा की भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दलाई लामा को संभावित सुरक्षा खतरों के मद्देनज केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। 

तिब्बती आध्यात्मिक नेता और बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा को Z कैटेगरी की मिली सुरक्षा

तिब्बती आध्यात्मिक नेता और बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा को पहले हिमाचल प्रदेश की पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी। जब दलाई लामा दिल्ली या किसी अन्य स्थान पर जाते थे तो वहां पर स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा दी जाती थी। हालांकि, अब सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है।

तिब्बती आध्यात्मिक नेता और बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा को Z कैटेगरी की मिली सुरक्षा

गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  की वीआईपी सिक्योरिटी ब्रांच को निर्देश दिया है कि वह 89 वर्षीय दलाई लामा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले। सूत्रों के मुताबिक, अब दलाई लामा को देश के सभी हिस्सों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कमांडो की Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। दलाई लामा की सुरक्षा के लिए करीब 30 कमांडो की एक टीम अलग-अलग शिफ्ट में काम करेगी। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा समीक्षा के बाद सरकार ने दलाई लामा को अब Z कैटेगरी का सुरक्षा घेरा प्रदान किया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।