Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज
Keshav Times

परिभ्रमण से बढ़ता है छात्रों का ज्ञान - सरोज सिंह

परिभ्रमण छात्रों के ज्ञान को बढ़ाता है। परिभ्रमण के दौरान छात्र ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के जगहों से भलीभांति परिचित होते है तथा उस जगह की विशेषता व उससे जुड़ी मान्यताओं की उन्हें आसानी से और काफी सरल तरीके से जानकारी मिल पाती है। उक्त बातें बक्सर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के सचिव डॉ. सरोज सिंह ने शनिवार को कही। अवसर था विद्यालय के बच्चों के परिभ्रमण का।

परिभ्रमण से बढ़ता है छात्रों का ज्ञान - सरोज सिंह

परिभ्रमण से बढ़ता है छात्रों का ज्ञान - सरोज सिंह

- बिहार सेंट्रल स्कूल के छात्रों को कराया गया गहमर के प्रसिद्ध कामाख्या धाम का परिभ्रमण, रास्ते में अंताक्षरी, गायन व वादन कर छात्रों ने यात्रा को बनाया मनोरंजक

परिभ्रमण से बढ़ता है छात्रों का ज्ञान - सरोज सिंह

केटी न्यूज/बक्सर

परिभ्रमण छात्रों के ज्ञान को बढ़ाता है। परिभ्रमण के दौरान छात्र ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के जगहों से भलीभांति परिचित होते है तथा उस जगह की विशेषता व उससे जुड़ी मान्यताओं की उन्हें आसानी से और काफी सरल तरीके से जानकारी मिल पाती है। उक्त बातें बक्सर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के सचिव डॉ. सरोज सिंह ने शनिवार को कही। अवसर था विद्यालय के बच्चों के परिभ्रमण का।

परिभ्रमण से बढ़ता है छात्रों का ज्ञान - सरोज सिंह

विद्यालय सचिव ने अपने विद्यालय के नर्सरी से वर्ग चार तक के छात्रों का परिभ्रमण यूपी के गाजीपुर जिला स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में करवाया। वहां, पहुंच छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ दर्शन व पूजन के बाद स्थानीय लोगों व मंदिर के पुजारी आदि से मंदिर के इतिहास, मान्ताएं तथा अन्य बातों की जानकारी भी हासिल की तथा उसे अपने नोटबुक में हासिल किया। इसके अलावे रास्ते में भी उन्हें शिक्षकों ने सभी महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में बताया, जिससे छात्रों की उत्सुकता बढ़ते जा रही थी। 

परिभ्रमण से बढ़ता है छात्रों का ज्ञान - सरोज सिंह

वहीं, रास्ते में मनोरंजन के लिए छात्रों के बीच अंताक्षरी, गायन व वादन भी कराया गया, जिससे माहौल खुशनुमा बना रहा। सचिव सरोज ने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए परिभ्रमण जरूरी है। इसी को ध्यान में रख इस परिभ्रमण का आयोजन कराया गया था। उन्होंने कहां कि वे छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ ही एक्टिविटि बेस्ट लर्निंग पर भी फोकस करते है, ताकी छात्रों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े तथा वे आज के कठिन प्रतियोगिता की दौर में अपने विद्यालय व माता-पिता का नाम रौशन कर सकें।

परिभ्रमण से बढ़ता है छात्रों का ज्ञान - सरोज सिंह

इस परिभ्रमण में सुनील कुमार सिंह, विकास राज, अतुल कश्यप, अतीक अंसारी, वरूण कुमार, अनुराधा राय, श्यामली उपाध्याय, नीतू, खुशी केशरी, रिचा, तसलीमा, अंकिता, मधु, शुभम, आशुतोष, अंजली, चांद, शैलेश, पारूल, जान्वी समेत कई अन्य शिक्षक शामिल थे। अंत में इस परिभ्रमण के लिए छात्रों ने सचिव को धन्यवाद दिया और परिभ्रमण को काफी मनोरंजक व ज्ञानवर्द्धक बताया।

परिभ्रमण से बढ़ता है छात्रों का ज्ञान - सरोज सिंह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।