छिनैती और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

बलिया। मुखबिर की सूचना पर सहतवार पुलिस ने छिनैती और लूट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को बघाव जाने वाले वन विभाग के पास से गिरफ्तार किया।

छिनैती और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। मुखबिर की सूचना पर सहतवार पुलिस ने छिनैती और लूट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को बघाव जाने वाले वन विभाग के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें लूटे हुए सामान के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राज प्रताप यादव और रोहित यादव बताए, दोनों निवासी झरकटहा, थाना रेवती, बलिया हैं।

1 अक्टूबर की शाम को बलेउर गौरा नहर पटरी पर पीड़िता चाँदनी से मंगलसूत्र और ज्युतिया छीनकर आरोपी भाग गए थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत सहतवार थाना में की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक मंगलसूत्र, ज्युतिया, बाइक, तमंचा और चाकू बरामद किया गया।