अनियंत्रित पिकअप ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा दो जवानों की दर्दनाक मौत, एआई समेत पांच की हालत गंभीर, तीन राइफल चकनाचुर

अनियंत्रित पिकअप ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा दो जवानों की दर्दनाक मौत, एआई समेत पांच की हालत गंभीर, तीन राइफल चकनाचुर

केटी न्यूज/पटना

अनियंत्रित पिकप चालक ने पुलिस की गश्ती वाहन को रौंद दिया। जिसमें दो जवानों की दर्दनाका मौत हो गई। वहीं एसआई समेंत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। दुघर्टना चकाई- जमुई मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को आधी रात हुई। जब चकाई थाना की गश्ती गाड़ी और डीजे लदे पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में छह से अधिक पुलिसकर्मी सहित 13 लोग घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान दो जवानों की मौत हो गई। मृत दो जवानों की पहचान कालेश्वर यादव, अरविंद सिंह की मौत हो गई। वहीं घायल जवानों की पहचान एसआई सचिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान काशी मंडल, दिनेश यादव, वकील यादव, चालक कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं पिकअप सवार घायलों की पहचान नितेश कुमार, सौरभ कुमार, गुड्डू कुमार, राजेश राय, पिंटू राय, बहादुर राय सहित एक अन्य के रूप में हुई है। फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

जहां से दो लोगों को देवघर रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार चकाई थाना की गश्ती वाहन जिप्सी पर सवार होकर रात्रि पेट्रोलिंग कर बामदह से चकाई की और आ रहे थे। इसी बीच चकाई-जमुई मुख्य मार्ग के महेशा पत्थर मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने गश्ती वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था की पिकअप थाना की जिप्सी के ऊपर चढ़ कर पलट गया। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया।

काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के चालक को वाहन से निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही चंकाई थाना और चंद्रमंडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया।  जैसे ही इस घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मिली। जमुई लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह घायलों का हाल जानने चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई और देवघर भिजवाया। घायल जवानों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस जवानों के हाथों में मौजूद तीन पुलिस राइफल कई टुकड़ों में बंट गए।