Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

यूपी की खाकी फिर हुई दागदार, मेरठ पुलिस के दो सिपाही चला रहे थे किडनेपिंग गैंग

उत्तर प्रदेश में खाकी पर फिर दाग लगा है। मेरठ पुलिस के 2 सिपाहियों ने राजस्थान में खुद की नकली SOG तैयार कर किडनेपिंग गैंग चला रहे थे।राजस्थान पुलिस ने जब गैंग के लोगों को दबोचा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

यूपी की खाकी फिर हुई दागदार, मेरठ पुलिस के दो सिपाही चला रहे थे किडनेपिंग गैंग
UP Police

केटी न्यूज़/मेरठ

उत्तर प्रदेश में खाकी पर फिर दाग लगा है। मेरठ पुलिस के 2 सिपाहियों ने राजस्थान में खुद की नकली SOG तैयार कर किडनेपिंग गैंग चला रहे थे।राजस्थान पुलिस ने जब गैंग के लोगों को दबोचा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने रिपोर्ट मेरठ एसएसपी के पास भेजी। एसएसपी विपिन ताडा ने आरोपी सिपाही और गैंग के सरगना रिंकू सिंह और अमित कुमार को सस्पेंड कर दिया।

यूपी की खाकी फिर हुई दागदार, मेरठ पुलिस के दो सिपाही चला रहे थे किडनेपिंग गैंग

इस गैंग ने राजस्थान में बुधवार दोपहर को चूरू से झुंझुनूं जा रही रोडवेज बस को हाईजैक किया, लेकिन भागते समय बदमाश पकड़े गए। पुलिस अधिकारियों की माने तो रिंकू और अमित ही इस गैंग के सरगना थे और इन्होंने गैंग के अन्य सदस्यों को ट्रेनिंग भी दी। उन्हें पुलिस के तौर तरीकों के बारे भी समझाया। इसके बाद इस ऑपरेशन को रन किया, मगर पकड़े गए।इस पूरे मामले में बिसाऊ थाना पुलिस ने इन लोगों की गिरफ्तारी की है।मेरठ पुलिस ने इन दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।जल्द ही इन दोनों सिपाहियों को उत्तर प्रदेश पुलिस बर्खास्त कर देगी।

यूपी की खाकी फिर हुई दागदार, मेरठ पुलिस के दो सिपाही चला रहे थे किडनेपिंग गैंग

रिंकू सिंह और अमित ने लूट और अपहरण के लिए राजस्थान में एक गैंग बना रखी थी।गैंग ने 23 अक्टूबर को राजस्थान के झुंझुनू में रोडवेज बस को हाईजैक कर बुलंदशहर के कारोबारी उसकी पत्नी और दो साथियों को अगवा कर लिया और कार में बैठाकर ले भागे उनकी प्लानिंग फिरौती वसूलने की थी लेकिन बस में सवार एक यात्री ने पुलिस को सूचना दे दी।इसके बाद बिसाऊ थाना पुलिस ने नाकाबंदी की और सभी को पकड़ लिया।

यूपी की खाकी फिर हुई दागदार, मेरठ पुलिस के दो सिपाही चला रहे थे किडनेपिंग गैंग

जांच में पता चला कि गैंग का सरगना रिंकू सिंह था, जो कि मेरठ के लोहियानगर थाने में तैनात है। इसके साथ ही एक अन्य सिपाही भावनपुर थाने में तैनात है। राजस्थान के झुंझुनू से मेरठ एसएसपी ऑफिस को दोनों पुलिसवालों की डिटेल भेजी गई।सामने आया कि यह गैंग रिंकू सिंह ने बनाया।एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।दोनों सिपाही सस्पेंड कर दिए गए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।