सुशील कुमार मोदी ने क्यों कहा कि लोकसभा चुनाव में नही कर पाऊंगा प्रचार-जाने क्या है बड़ी वजह

सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा

सुशील कुमार मोदी ने क्यों कहा कि लोकसभा चुनाव में नही कर पाऊंगा प्रचार-जाने क्या है बड़ी वजह
Sushil Kumar Modi

केटी न्यूज़/बिहार

BJP के मजबूत आधार स्तम्भ रहे पूर्व डिप्टी सीएम ने आज अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर एक चौकाने वाली जानकारी दी है।बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा इस बार के लोकसभा चुनाव  में वह मदद के नाम पर कुछ नहीं कर पाएंगे।इसका कारण है उनकी बीमारी।वह पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित हैं।आज 03 अप्रैल को खुद सुशील मोदी  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं।अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है।लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा।PM मोदी को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

अपनी बीमारी के बारे में जानकारी देने की वजह साफ है कि लोकसभा का चुनाव है और वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं तो पार्टी के लिए चुनाव प्रचार या अन्य कार्यक्रम में उन्हें जाना पड़ता। ऐसे में उन्होंने लिखा कि अब  वह लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाएंगे।

सुशील कुमार मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री के अलावा राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।33 साल में वह राज्यसभा, लोकसभा, विधानपरिषद और विधानसभा सहित सभी चार सदनों के सदस्य रह चुके हैं।बिहार में उपमुख्यमंत्री के साथ सुशील कुमार मोदी वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।उन्होंने 5 साल तक विधान परिषद में भी नेता-प्रतिपक्ष का दायित्व निभाया।