महोगनी पौधा तोड़ने के आरोप में बच्चे की महिला ने की पिटाई,वायरल हुआ वीडियो

बिहार के बेगूसराय में एक 14 वर्षीय बच्चे को एक दबंग महिला ने बेरहमी से पीटा।महिला ने महोगनी का पौधा तोड़ने के आरोप में बच्चे की पिटाई की।

महोगनी पौधा तोड़ने के आरोप में बच्चे की महिला ने की पिटाई,वायरल हुआ वीडियो
Crime

केटी न्यूज़/बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय में एक 14 वर्षीय बच्चे को एक दबंग महिला ने बेरहमी से पीटा।महिला ने महोगनी का पौधा तोड़ने के आरोप में बच्चे की पिटाई की।बच्चे को खंभे से बांधकर और उसके पैरों में जंजीर डालकर पीटा गया। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा पंचायत की है। 

शनिवार को नारायण पाल का 14 वर्षीय बेटा दिलखुश कुमार सोनमा गांव में खेल रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर महोगनी का एक पौधा तोड़ दिया। यह देखकर पड़ोस में रहने वाली अर्जुन पाल की पत्नी सुमित्रा देवी ने दिलखुश को पकड़ लिया।

सुमित्रा ने अपने बेटे और बेटियों के साथ मिलकर दिलखुश के पैरों में जंजीर बांध दी और उसे एक खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। बच्चे की पिटाई की सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह सुमित्रा के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल दिलखुश को पीएचसी बखरी में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पिटाई की वजह से बच्चा बार-बार बेहोश हो रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सुमित्रा देवी एक दबंग महिला है और आए दिन लोगों को धमकाती रहती है। 

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बच्चा बेहोशी की हालत में अपने परिजनों के पास पड़ा हुआ है और उसके पैर में जंजीर बंधी हुई है। वीडियो में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा है और पीड़ित के परिजन बिलखते हुए दिखाई दे रहे हैं।आरोपी महिला और उसके बच्चों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।